फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैरक में फंदे से लटकता मिला सैन्यकर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सुंजवां स्थित मिलिट्री स्टेशन में एक सैन्यकर्मी का शव बैरक में फंदे से लटकता मिला। वह पंजाब के बरनाला का रहने वाला था। उक्त सैन्यकर्मी की तैनाती 56 एपीओ मिलिट्री स्टेशन में थी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साथी सैन्यकर्मियों ने सुखविंदर सिंह का शव फंदे पर लटकता हुआ देखा। फंदा मच्छरदानी से बनाया गया था, जो पंखे से बंधा था। इसके बाद सेना के उच्च अधिकारी और चाटा पुलिस चौकी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चाटा चौकी प्रभारी विक्रम मन्हास ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव सेना के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेशमघर कॉलोनी में महिला ने लगाया फंदा
एक अन्य मामले में शहर के रेशमघर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने घर पर फंदा लगा लिया। हालांकि समय रहते उसके ससुर ने उसे देख लिया। इसके बाद उसे जीएमसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें