फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये के मकान में चल रहा था नकली नोटों का खेल: प्रिंटिंग मशीन से छाप रहे थे नकली नोट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 05:22 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू पुलिस ने चौवाड़ी इलाके में किराये के मकान से नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू पुलिस ने मंगलवार को नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी जम्मू के चौवाड़ी इलाके में किराये के मकान में नकली नोट छाप रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान निवासी विजय साहनी, झारखंड के महाराजपुर निवासी इंद्रजीत कुमार और मध्य प्रदेश के खजराहो निवासी राहुल अहिरवार के रूप में हुई है। तीनों वर्तमान में जम्मू के अलग-अलग इलाकों में किराये पर रह रहे थे।

पुलिस को चौवाड़ी स्थित एक किराये के मकान में नकली नोटों से जुड़ी गतिविधि की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने परिसर में छापा मारकर तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 100 रुपये के मूल्यवर्ग के नकली नोट बरामद किए जिनकी कुल अंकित कीमत 13,500 रुपये है। इसके अलावा एक प्रिंटिंग मशीन, पेपर कटर, अलग-अलग रंगों की स्याही की बोतलें, एक टोका (धारदार हथियार) और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई।

इस मामले में चन्नी हिम्मत थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली नोट तैयार करने का पूरा नेटवर्क कैसे काम करता था, इसके पीछे कौन लोग या स्रोत जुड़े हैं और इन नोटों को कहां और किस तरह चलाने की योजना थी। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि नकली मुद्रा के निर्माण, कब्जे, प्रसार या इससे जुड़ी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें