स्नातक पहले वर्ष के सेमेस्टर के तहत परीक्षाओं का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परीक्षा नवंबर माह में प्रस्तावित है। इसके लिए विद्यार्थी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले सभी कालेजों के विद्यार्थी विश्वविद्यालय में आयोजित खेल और डिस्पले योर टैलेंट प्रतियोगिताओं में व्यस्त थे।
गांधी नगर कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा ने बताया कि वह पिछले दिनों डिस्पले योर टैलेंट और खेल प्रतिस्पर्धा में व्यस्त थीं। अब प्रतियोगिताओं का दौर संपन्न हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब वह परीक्षा की तैयारी में जुट गई हैं। शिक्षकों से भी पढ़ाई से संबंधी जानकारी ले रही हैं।
परेड कालेज की छात्रा करुणा और हिमाक्षी ने बताया कि परीक्षा होने में अभी एक महीना बाकी है, लेकिन इस बीच त्योहार भी हैं। इस हिसाब से पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं सीमांत गांवों में हो रही फायरिंग का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ सकता है।