फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JU: संस्कृत में भी करियर के अनेक अवसर

Fri, 13 Oct 2017 11:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के करियर काउंसिलिंग सेल ने शुक्रवार को संस्कृत विभाग में काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संस्कृत में विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी गई। विशेष रिसोर्स परसन के तौर पर संस्कृत विद् प्रो. वेद कुमारी घई ने योग, वेद, वास्तु शास्त्र, खगोल शास्त्र, आयुर्वेद के क्षेत्रों में मौजूद अवसरों के बारे में बताया।
विज्ञापन


प्रो. रामप्रताप ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि हिंदुस्तान के बाद जर्मनी ही ऐसा देश है, जहां सर्वाधिक संस्कृत पढ़ने वाले हैं। वहां संस्कृत में रेडियो प्रसारण भी होता है। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 57 स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी छात्रों ने शिरकत की।

मौके पर प्रो. केदारनाथ शर्मा, प्रो. रमणिका जलाली, डा. कविता सूरी, प्रो. रामनाथ शुक्ला, प्रो. सुषमा देवी, डा. सतप्रिय आर्य, डा. रेवा खजूरिया  आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें