फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरसः अस्पताल में भर्ती दो संदिग्ध मरीज बिना बताए चले गए घर, प्रशासन के फूले हाथ पांव

Sat, 07 Mar 2020 11:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज बिना किसी को बताए अपने घर चले गए। जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद बुधवार देर रात पुलिस की मदद से उनके घर से वापस लाया गया था। यह दोनों इटली और साउथ कोरिया से होकर लौटे हैं और दोनों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। दोनों के सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन


इन्हें बुधवार दोपहर को जीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन रात को दोनों मरीज अपने घरों को चले गए। इस बात की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और प्रशासन को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस की मदद से दोनों के घरों पर जाकर उन्हें वापस आइसोलेशन वार्ड में लाया गया। 

यह एहतियात इसलिए बरता गया कि अगर दोनों में से कोई भी पॉजिटिव होता है तो वह समाज में संक्रमण न फैला सके। हालांकि अभी तक जम्मू और कश्मीर में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रैना का कहना है कि सभी संदिग्ध मरीजों पर नजर रखी जा रही है। गाइडलाइन के तहत उन्हें उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को दहशत में नहीं आना चाहिए और एडवाइजरी के तहत सभी बातों का ध्यान रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें