सांबा। जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 20 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप की स्थिति बन गई है। इनमें 15 सांबा आसपास से हैं। सांबा में बीएसएफ के 6 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एसडीआरएफ के 4 कर्मी संक्रमित हुए हैं। उधर, बैनगलाड के दो दुकानदारों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिडको के फेज दो के कारखाना में काम करने वाला एक कर्मचारी भी संक्रमित हुआ है। वडेयाल गांव से एक बिजली कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा विजयपुर में निर्माणाधीन एम्स का एक मैनेजर भी पॉजिटिव पाया गया है। म्यूनिसिपल काउंसिल के कर्मचारियों ने पुलिस थाने को सैनिटाइज किया है, जहां एसडीआरएफ का कार्यालय है। उधर, संक्रमित दोनों दुकानदारों को भी कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग उक्त दुकानदारों के संपर्क में आने वालों की जांच में जुटा है।