अखनूर। कस्बे में मास्क न पहनने पर प्रशासन ने 11 लोगों से जुर्माना वसूला। इस दौरान कई लोगों को कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा भी। वीरवार को प्रशासन की टीम ने एसडीएम गोपाल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। इस दौरान बस अड्डा, मेन बाजार, फव्वारा चौक सहित अन्य बाजारों का दौरा किया, जहां कई दुकानदार और राहगीरों पर जुर्माना लगाया। कई को मास्क पहनने के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान 4900 रुपये जुर्माना वसूला। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महामारी से बचने के मास्क पहनना बहुत जरूरी है। नायब तहसीलदार अशोक शर्मा, गिरदावर अजय कुमार आदि मौजूद थे। संवाद