फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जम्मू-कश्मीर के लिए राहत की खबर, सात संक्रमितों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Sat, 04 Apr 2020 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच जम्मू-कश्मीर के लिए राहत की खबर है। सात संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अभी जांच के लिए एक बार और सैंपल भेजे जाएंगे। इसके बाद क्वारंटीन अवधि पूरी कर लेने पर ही उक्त लोगों को घर जाने की इजाजत दी जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में तब्लीगी जमात के दो लोगों समेत पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जमात के दोनों उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के हैं। दोनों निजामुद्दीन के जलसे में शामिल होने के बाद जम्मू संभाग के सांबा पहुंचे थे। वहां से फिर बारामुला पहुंचे।

दोनों को खोज निकालने के बाद जांच में पॉजिटिव निकले। इस बीच शुक्रवार को कश्मीर में चार और जम्मू में एक और पॉजिटिव सामने आया है। मालूम हो कि इससे पहले तब्लीगी जमात से जुड़े 23 लोग संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर संभाग में आए नए मामलों के पीड़ित पूर्व में पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में थे। जबकि जम्मू में आए नए मामले के संपर्क को तलाशा जा रहा है। जीएमसी जम्मू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पॉजिटिव हुए एक डाक्टर के घर में उसके तीन अन्य पॉजिटिव सदस्यों का वीडियो बना रहे व्यक्ति को शुक्रवार को प्रशासन ने शिक्षक भवन में क्वारंटीन किया।

उसके पॉजिटिव मामलों के संपर्क में रहने से संक्रमित होने की आशंका पर आज यानी कि शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे। वहीं जम्मू में शुक्रवार को एक नया मामला सामने आने के बाद उक्त क्षेत्र कालिका कालोनी बाहू फोर्ट को सील कर दिया गया है। पॉजिटिव मामले में पीड़ित एक दुकानदार बताया जा रहा है। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि वह किसके संपर्क में आकर पॉजिटिव हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें