नौशेरा में कोरोना से चौथी मौत, प्रशासन की निगरानी में किया गया दाह संस्कार
नौशेरा। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल है। शनिवार को सुबह घर में तबियत खराब होने पर स्थानीय निवासी बीरबल बाल को उपजिला अस्पताल नौशेरा में उपचार के लिए लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होने पर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। परिवार वालों के कहने पर डॉक्टरों की टीम ने मृतक के घर पहुँचकर उसके सैंपल लिए, जिसमें मृतक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टी हुई। इसके बाद नौशेरा के शमशान घाट पर प्रशासनिक टीम की देखरेख में शव का दाह संस्कार किया गया। संवाद