फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड होम क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण बढ़ते देख बिना लक्षण और गैर जरूरी चिकित्सा वाले कोविड मरीजों को होम क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को घर भेजा जाएगा जबकि नए पॉजिटिव मामलों को घर भी अलग कमरे में क्वारंटीन किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने आदेश जारी कर दिया है। घर पर क्वारंटीन होने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार सदस्यों का छठे दिन टेस्ट होगा। रिपोर्ट के आधार अगली कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

वहीं, लेवल 1 के कोविड अस्पतालों में अब सिर्फ गंभीर मरीजों को ही रखा जाएगा। होम क्वारंटीन होने वाले मरीजों को गाइडलाइन की शर्तों का पालन करना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग और अन्य दूसरे संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। जम्मू में जीएमसी जम्मू, सीडी अस्पताल और एस्काम बत्रा अस्पताल को कोविड लेवल-1 श्रेणी में रखा गया है। इन अस्पतालों में गंभीर और रेफर मरीजों को ही रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य प्रमुख कोविड अस्पतालों में गंभीर मरीजों की उचित देखभाल और बेडों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाना है।
नई व्यवस्था में होम क्वारंटीन होने वाले मरीजों के लिए घर पर अलग से कमरा होना चाहिए, जिनमें वे अकेले रह सकें। उन्हें अपने फोन पर आरोग्य सेतु डाउन लोड करना अनिवार्य है। ऐसे कोविड मरीजों को आक्सीजन के लिए ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाए जाएंगे और 90 फीसदी से कम ऑक्सीजन का स्तर आने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। घर के बाहर मरीज की होम क्वारंटीन के लिए पोस्टर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीज के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें