अरनिया। शुक्रवार शाम से लागू होने वाले वीकेंड लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। इसके तहत वीरवार को थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने कस्बे के लोगों व दुकानदारों को लाउडीस्पीकर के जरिये जानकारी दी। इस दौरान हिदायत दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने कहा कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क या सामाजिक दूरी का पालन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से कहा कि एक समय में एक ही ग्राहक दुकान के अंदर रहेगा, जबकि अन्य को मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसका हर किसी को पालन करना होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।