फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिलों में कोविड पर एक जैसे नियम होने चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की है कि वह कोविड 19 के लिए सभी जिलों में एक जैसे नियम लागू करवाएं। पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश महाजन, मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा, उद्योग और वाणिज्य सेल के संयोजक शाम लाल लंगर, सह संयोजक संजय महाजन ने संयुक्त वार्ता में कहा कि एक जिले से दूसरे जिले के प्रशासन ने कोविड पर अलग अलग नियम लागू किए हुए हैं और अलग अलग ही पाबंदिया लगाई हुई हैं। इससे काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

दुकानें रात 9 बजे तक खुलें
भाजपा नेताओं ने कहा कि जम्मू संभाग में व्यापारियों का बिजनेस श्रद्धालुओं पर निर्भर करता है। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर पाबंदी है। अंतरराज्यीय परिवहन पर भी पाबंदी है और इसे हटाए जाने की जरूरत है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से कोरोना महामारी से व्यापारियों को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए दुकानों को खोलने का समय सुबह नौ से रात्रि नौ बजे तक करने की अपील भी की।
वीकेंड लॉकडाउन भी बंद किया जाए
उन्होंने वीकेंड लाकडाउन को भी भी बंद करने पर जोर दिया। शाम लाल लंगर ने कहा कि ड्राई फ्रूट के कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है। उनका सामान दुकानों और स्टोरों में ही खराब हो गया है। उन्होंने एलजी प्रशासन से अपील की कि वह व्यापारियों को नुकसान का पर्याप्त मुआजवा मुहैया करवाएं। बैंक ऋण का ब्याज और बिजली बिल माफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें