फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखा नगर में घर पर मृत मिली महिला कोरोना संक्रमित निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गोरखा नगर, बाहु फोर्ट में वीरवार को घर पर मृत पाई गई 30 वर्षीय महिला कोविड संक्रमित निकली है। कठुआ से कोविड टेस्ट में आई रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह महिला कठुआ के वार्ड दस में मायके रह रही थी। उसकी मां पॉजिटिव आने के बाद इसका सैंपल लिया गया था। कोई लक्षण न होने पर उसे जम्मू आते ही होम क्वारंटीन किया गया था। वीरवार दोपहर को उसकी मौत हो गई थी। महिला के शव को जीएमसी के कोविड शवगृह में रखा गया है। इस बीच वीरवार को कोविड संक्रमण से मारे गए दो लोगों का शुक्रवार सुबह शास्त्रीनगर और शक्ति नगर श्मशानघाट पर प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गोरखा नगर में गत दिवस एक 30 वर्षीय महिला की अचानक घर पर मौत हो गई थी। कठुआ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौधरी के अनुसार यह महिला कठुआ के वार्ड 10 में मायके रह रही थी। उसकी मां संक्रमित के संक्रमित पाए जाने के बाद इस महिला का सैंपल लिया गया था जो पॉजिटिव आया है। इधर, जम्मू पहुंचने पर उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वीरवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। कोविड संक्रमण के कारण उसके शव से जीएमसी जम्मू में कोविड सैंपल लिया गया था, लेकिन इससे पहले शुक्रवार शाम को कठुआ से उसके कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हो गई थी। शुक्रवार को जिला जम्मू में 43 संक्रमित मामले सामने आए, जिसमें 17 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग के मामले शामिल रहे। अन्य वर्ग में 20 मामले कांटैक्ट से हैं। जबकि दो अन्य मरीज शामिल हैं। जिले में अब तक 1070 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 477 मामले सक्रिय हैं। इसमें अब तक 20 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 574 संक्रमित मरीज रिकवर भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें