महेश्पुरा चौक के पास रोड पर पड़े पांच सौ रुपये के नोट।
जम्मू। महेशपुरा ओवरब्रिज के पास मंगलवार को सड़क पर 500-500 रुपये के 11 नोट पड़े मिले। नोट देखकर हड़कंप मच गया। कोरोना के डर से किसी ने पैसे उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आकर नोट कब्जे में लिए। लोगों का कहना था कि किसी ने साजिश के तहत कोरोना संक्रमित व्यक्ति के हाथों से स्पर्श कराकर तो रुपये नहीं गिरा दिए हैं। या फिर किसी व्यक्ति के पैसे गिर गए हैं। काफी देर तक वहां अफरातफरी की स्थिति रही। पुलिस का कहना है कि किसी व्यक्ति के पैसे गिर गए होंगे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।