फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के मेयर, हेल्थ अफसर 47 सफाई कर्मियों का कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में कोरोना संक्रमण के दौरान सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों का सोमवार को नगर निगम के टाउन हाल में कोरोना टेस्ट किया गया। खास बात रही कि नगर निगम के प्रतिनिधियों और कर्मियों की सैंपलिंग में सबसे पहला सैंपल मेयर चंद्रमोहन गुप्ता का लिया गया। इसके बाद हेल्थ अफसर व 47 सफाई कर्मियों के सैंपल लिए गए। इस दौरान निश्चित दूरी का पालन करते हुए सफाई कर्मचारियों ने जांच करवाई।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में इनकी कोरोना जांच होनी जरूरी थी। नगर निगम की ओर से अब जांच शुरू की जा रही है। सुबह ही टेस्ट की कवायद शुरू हो गई। हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलौरिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जांच की जा रही है। बारी-बारी से तमाम कर्मचारियों की जांच की जाएगी। इससे कर्मचारियों के जीवन को भी बचाया जा सकेगा। निगम में 2500 से ज्यादा कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने कहा कि कोरोना जांच से ही सही स्थिति का पता चल सकता है। सफाई कर्मचारी अलग-अलग जगहों में काम कर रहे हैं। आज प्राथमिकता उन कर्मचारियों को दी गई है जो स्प्रे और फॉगिंग का काम देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें