फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस टीम ने राशन एकत्र कर जरूरतमंदों में किया वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। धौलिया वॉरियर्स ने कोरोना वायरस महामारी के इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। धौलिया वॉरियर्स की टीम ने लोगों से 100 किलो चावल और 40 किलो आटा एकत्रित किया। इस राशन सामग्री से वॉरियर्स की टीम ने 20 जरूरतमंद परिवारों की सहायता की है। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को पांच किलो आटा, पांच किलो चावल और दो किलो आलू मुुहैया कराया। कोरोना से लड़ाई में आगे आए इन कर्मवीरों की टीम में अंकुश, मुन्ना, निक्का, सोमू संजीव, शीतु, गोरखा, नीमू, काका, धीरज, गोला और सतीश विद्रोही शामिल रहे। धौलिया वॉरियर्स के कई लोग अमर उजाला बेस टीम के सदस्य हैं। धौलिया वॉरियर्स ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें