फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन समेत जरूरी पदार्थों की जमाखोरी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस के खौफ के चलते राशन व अन्य जरूरी पदार्थों की जमाखोरी बढ़ गई है। किराना के सामान की जमाखोरी हो रही है। वहीं लॉक डाउन पर असमंजस के चलते भी लोग बड़ी मात्रा में राशन का भंडारण कर रहे हैं।
विज्ञापन

राशन के भंडारण के चलते आटा व चावल तक के लिए लोगों को एक से दूसरी दुकान के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं आलू, प्याज व टमाटर का अधिकाधिक भंडारण किया जा रहा है। नानक नगर के सुनील कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस का खौफ लोगों में अब लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार की तरफ से भी पाबंदियों को बढ़ाने के चलते लोग जरूरी पदार्थों की खरीद कर रहे हैं। इससे जमाखोर भी सक्रिय हो चुके हैं और मुनाफाखोरी में जुट गए हैं। गांधीनगर के संजय कुमार का कहना हैं कि जरूरी पदार्थों के भंडारण का क्रम एकाएक बढ़ गया है। किराना स्टोरों के अलावा लोग होलसेल मंडी वेयर हाउस पहुंचकर भी राशन व अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें