फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को स्वच्छ रखें और आसपास भी स्वच्छता फैलाएं

विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए सेनीटाईजर का इस्तेमाल करती युवती।
विज्ञापन
जम्मू। लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के कई तरीके हैं। बस खुद को दूसरे से मिलते वक्त अपने स्तर पर कुछ सावधानी बरतें, तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं। इस वायरस से बचाव के लिए अधिक समूह वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करना चाहिए, ताकि मानव से मानव के बीच फैलने वाले इस संक्रमण से दूर रहा जा सके। अपने आप को स्वच्छ रखें और आसपास भी स्वच्छता दखें। सीनियर डाक्टर अशोक कुमार का कहना है कि बहुत से लोगों में इसे लेकर कई तरह की दुविधाएं उत्पन्न हो गई हैं। हर कोई अपने अपने स्तर पर इसे लेकर चिंतित है। लेकिन चिंता का कोई विषय ही नहीं है। बस खुद को स्वच्छ रखें और आसपास मेें भी स्वच्छता रखें। इससे कोरोना से बचा जा सकता है। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर लगातार सरकार की तरफ से आदेश जारी हो रहे हैं। एक से अधिक समूह वाले तमाम स्थानों पर रोेक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें