फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Ladakh: लेह में मिले 18 नए संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची 24, जम्मू-कश्मीर में 666 मरीज

Sun, 03 May 2020 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लद्दाख में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लेह जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। उधर, कश्मीर में कोरोना वायरस का संक्रमण पांव पसार रहा है। शनिवार को कश्मीर संभाग में 25 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 666 हो गया है।

विज्ञापन


इनमें 404 मामले सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में आठ और कश्मीर संभाग में 396 मामले शामिल हैं। इस बीच कश्मीर संभाग शनिवार को सात और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जम्मू संभाग में अब तक 51 और कश्मीर में 203 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

कश्मीर के मंडलायुक्त पीके पोल ने बताया कि पूरे संभाग को रेड जोन माना जाएगा। इसलिए अभी कोई रियायत नहीं मिलेगी। बताया कि सभी जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ ही घर-घर स्क्रीनिंग भी होगी। कश्मीर संभाग के 10 जिलों में से चार रेड जोन, एक ग्रीन जोन तथा पांच जिले ऑरेंज जोन में हैं।

प्रदेश में 2,246 नए लोग निगरानी में लिए

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 2,246 संदिग्ध मरीज निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 74,083 लोग निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 9,816 को घर पर क्वारंटीन, 404 को अस्पताल में आइसोलेशन, 188 को अस्पताल में क्वारंटीन, 7174 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इसमें 56,493 लोगों ने सर्विलांस अवधि पूरा कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें