उधर, कोरोना संक्रमण के सोमवार को जम्मू-कश्मीर में 133 नए मामलों की पुष्टि हुई । जम्मू संभाग में 58 और कश्मीर संभाग में 75 नए मामले आए। पांच मरीजों की मौत भी हो गई। दो मरीजों की जम्मू संभाग व तीन मरीजों की कश्मीर संभाग में मौत हुई। 419 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हो गए। जम्मू संभाग में 278 और कश्मीर संभाग में 141 मरीज स्वस्थ हुए।
जिला स्तर पर नए मामलों में जम्मू जिले में 37, उधमपुर में एक, राजोरी में एक, कठुआ में तीन, किश्तवाड़ में दो, सांबा में तीन, पुंछ में दस, रामबन से एक मामला आया। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर से 29, बारामुला से सात, बडगाम से सात, कुपवाड़ा से 21, पुलवामा से एक और अनंतनाग से दो, बांदीपोरा से चार, गांदरबल से दो और शोपियां से दो मामलों की पुष्टि हुई।
प्रदेश में सक्रिय मामले 2684
जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 2684 ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में सबसे ज्यादा जम्मू जिले में 677 और श्रीनगर जिले में 537 हैं। उधमपुर में 52, राजोरी में 128, डोडा में 45, कठुआ में 42 सक्रिय मामले हैं।