फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः संक्रमितों की संख्या 7 हजार के करीब, घरेलू उड़ानों से 2424 लोगों ने की घर वापसी

Sun, 28 Jun 2020 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने लगा है। शनिवार को 204 संक्रमित मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग से 13 और कश्मीर से 191 मामले शामिल हैं। संक्रमितों में 31 सीआरपीएफ, दो बीएसएफ, 2 सेना, 11 समेत शामिल हैं। अब तक 6966 पॉजिटिव मामलों में 2648 सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 448 और कश्मीर में 2200 मामले शामिल हैं। 

विज्ञापन


विभिन्न अस्पतालों से 145 मरीज रिकवर हुए। इसमें जम्मू संभाग से 58 और कश्मीर से 87 मरीज शामिल हैं। कश्मीर में कोरोना संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का संख्या भी 94 पहुंच गई है। इसमें जम्मू संभाग से 12 और 82 कश्मीर से हैं।

नए पॉजिटिव मामलों में श्रीनगर से 49, बारामुला से 52, कुलगाम से 8, शोपियां से 26, अनंतनाग से 6, कुपवाड़ा से 9, पुलवामा से 20, बड़गाम से 13, बांदीपोरा से 4, गांदरबल से 4, जम्मू से 3, उधमपुर से 2, रामबन से 2, सांबा से 1, राजोरी से 3 और किश्तवाड़ से 2 मामले शामिल हैं। जम्मू से सभी पॉजिटिव मामले ट्रैवलर से जुड़े हैं। कुल 204 पॉजिटिव मामलों में 32 ट्रैवलर और 172 अन्य वर्ग से हैं।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर में उड़ानों से पहुंचे 2424 लोग
जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डों के लिए शुरू हुई नियमित घरेलू उड़ानों से शनिवार को  2,424 यात्रियों के साथ 21 घरेलू उड़ानें जम्मू और श्रीनगर पहुंचे। घरेलू उड़ान संचालन के 34 वें दिन जम्मू हवाई अड्डे पर 8 नियमित उड़ानों में 834 यात्री पहुंचे। वहीं 13 उड़ानों के साथ 1590 यात्री श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें