फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटकर उधमपुर में युवक ने बिताई रात, जम्मू में घर पहुंचने पर निकला पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sat, 16 May 2020 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जम्मू जिले के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उधमपुर जिले तक हड़कंप मच गया। यह युवक दिल्ली से लखनपुर पहुंचा जहां इसका सैंपल लिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोस्त के पिता की मौत हो गई थी जिसके चलते युवक दोस्त के साथ उसके घर गढ़ी उधमपुर चला गया। रात में वहीं रुका और उसके बाद डंसाल के किशनपुर मनवाल अपने घर चला गया। शुक्रवार को अब उस सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो कठुआ के लखनपुर से लिया गया था।

जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय युवक अपने दोस्त के साथ 11 मई को आया था। वह सीधा उधमपुर के गढ़ी क्षेत्र में चला गया। रात रुकने के बाद 12 मई को वह अपने घर लौट गया। सैंपल की जांच रिपोर्ट इस युवक के प्रदेश में दाखिल होने के चार दिन बाद आई है।
विज्ञापन


अब यह युवक इन चार दिनाें में कितने लोगों के संपर्क में आया होगा, इसका पता किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना संक्रमित इस युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। शुक्रवार देर शाम को उसे जम्मू के कोविड अस्पताल में आइसोलेट किया जा रहा था।

पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्र में पाबंदियां लगाई गई हैं। उधमपुर के कोविड नोडल अफसर डॉ. यासीन के अनुसार कोरोना संक्रमित युवक जम्मू जिले का है। उधमपुर जिले में उसके संपर्क में आने वालों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें