फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: बेटा हुआ संक्रमित तो एसआई के संपर्क में आए 40 पुलिस कर्मी किए गए क्वारंटीन

Fri, 17 Apr 2020 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के करीब चालीस जवानों को क्वारंटीन किया गया है। जिले के एक एसआई का बेटा संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। इसके बाद सुरक्षा के तौर पर उसके परिवार वालों और अधिकारी के साथ काम करने वाले सहयोगी 40 कर्मियों को क्वारंटीन किया गया। अब एसआई के सैंपल लिए जाएंगे। अब सबकी नजर रिपोर्ट पर टिकी हुई है। एसएसपी एएस दिनकर ने कहा कि जिले में कोई भी पुलिस कर्मी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। उन्होंने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है।

विज्ञापन


उधर, कश्मीर में गुरुवार को 14 नए संक्रमित मिलने से जम्मू-कश्मीर में कोरोना मरीजों की संख्या 314 तक पहुंच गई है। जम्मू संभाग से कोई नया मामला नहीं आने से यहां लोगों ने राहत की सांस ली है। कश्मीर में कोरोना संक्रमण के तेजी से सामने आ रहे मामलों से प्रभावित क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है।

अब तक कश्मीर संभाग में 260 और जम्मू में 54 मामले हैं। कश्मीर में गुरुवार को दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया। इनमें श्रीनगर व बांदीपोरा से एक-एक मरीज शामिल हैं। श्रीनगर के स्किम्स से पिछले तीन दिन में आठ मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के बडगाम जिले का एक पुलिसकर्मी भी कोराना संक्रमित पाया गया है। वह आईआरपी 3 बटालियन में तैनात है और इन दिनों बेमिना इलाके में ड्यूटी दे रहा था। वह श्रीनगर इलाके में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के संपर्क में आया था। अब जवान के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें