इन सभी को महावीर इंटरनेशनल स्कूल 17 माइल्स में क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। इन लोगों के सैंपल भी ले लिए गए हैं। हॉट स्पॉट काला गेट के पांच नंबर और वार्ड 13 के स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर राजकुमार के अनुसार वार्ड 13 में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मोहल्ले को सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निरंतर लोगों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही जो लोग संदिग्ध नजर आ रहे हैं, उन्हें भी क्वारंटीन किया जा रहा है और उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। रामगढ़ के संक्रमितों के परिजनों को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा रोहित गुप्ता के अनुसार काला गेट के पांच नंबर और वार्ड 13 के कोरोना संक्रमित लोगों के मोहल्लों को सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होने दी जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।