सप्ताह भर से जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में कोई भी नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आने के बाद केंद्र सरकार ने उधमपुर को हॉटस्पॉट की श्रेणी से बाहर कर दिया है। इससे उधमपुरवासियों को अब लॉकडाउन में ज्यादा छूट मिलने की उम्मीद जागी है।
हालांकि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हिम्मत नहीं हारी और रेड जोन इलाकों में सर्वे व सर्विलांस कार्य को तेजी से जारी रखा। इस दौरान संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों का पता लगाकर उनके टेस्ट करवाए गए और सैकड़ों लोगों को क्वारंटीन भी किया गया। अभी तक रेड जोन इलाकों में सर्वे व सर्विलांस का काम जारी है।
दिन-रात मेहनत के बाद सप्ताह भर से जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है, जिस कारण केंद्र सरकार ने उधमपुर को हॉटस्पॉट की श्रेणी से बाहर कर दिया है। हो सकता है कि अब प्रशासन बारी-बारी से मोबाइल, स्टेशनरी व अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दे कर लोगों को राहत प्रदान करे। हॉटस्पॉट की सूची से बाहर किए जाने पर जिला प्रशासन ने राहत महसूस की है।