वहीं, प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि आईसीएमआर के चार लैब के साथ ही दो और लैब में भी टेस्टिंग की सुविधा शुरू होगी। 24 हजार रैपिड टेस्टिंग किट केंद्र शासित प्रदेश को मिल गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रति दस लाख लोगों पर प्रतिदिन टेस्टिंग में लद्दाख पहले पायदान पर है जिसकी दर दो हजार के आसपास है।
हालांकि लद्दाख में अभी तक टेस्टिंग लैब नहीं बन पाई है। यहां से सैंपल दूसरे राज्यों में भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में जिला उपायुक्तों को 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जम्मू कश्मीर में 2.20 लाख श्रमिकों और अन्य दूसरे लोगों को कैंपों में रखा गया है। राशन कार्ड धारकों को अप्रैल मई माह का एडवांस 10 लाख क्विंटल राशन बांटा गया है।