फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंगः जम्मू में ई-पास सुविधा शुरू, मेडिकल इमरजेंसी में मिलेगा लाभ

Tue, 14 Apr 2020 01:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जम्मू में लोगों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन की ओर से ई-पास की सुविधा शुरू की गई है। रेड जोन क्षेत्र में पाबंदियों के बीच मेडिकल इमरजेंसी के लिए लोगों को ई-पास जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


ई-पास सुविधा को सोमवार को शुरू करते हुए जिला उपायुक्त सुषमा चौहान ने बताया कि ई-पास का रेड जोन क्षेत्र के लोगों को इमरजेंसी मूवमेंट के दौरान लाभ मिलेगा। ई-पास के लिए jammu.nic.in/covid19 वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा। आवेदनकर्ता को ई-पास के लिए अपने बारे में संबंधित जानकारी देनी होगी।

डीआईओ एनआई सी जम्मू ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर को नेशनल इंफारमेटिक्स सेंटर जेएंडके एंड सर्विस प्लस टीम, एनआईसी दिल्ली की ओर से बनाया गया है। इसमें तीन तरह का ई-पास जारी होगा, जिसमें जिला, अंतर जिला और अंतरराज्यीय स्तर के पास जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप्लिकेशन के माध्यम से औपचारिकताएं पूरी होने पर ई-मेल व एसएमएस से अलर्ट पर जानकारी दी जाएगी। आवेदनकर्ता यूआरएल serviceonline.government.in पर संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन की अपडेट ले सकेगा।

प्रत्येक ई-पास को क्यूआर कोड के माध्यम से जनरेट किया जाएगा, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई मुश्किल न आए। इसमें सुरक्षा एजेंसियों को ई-पास की वैधता जानने में मदद मिलेगी। ई-पास को जनरेट करने के बाद इसे अपने वाहन पर लगा सकते हैं। इसमें क्यूआर कोड प्रकाशित होगा।

फिलहाल इस सुविधा को रेड जोन क्षेत्र के लोगों के लिए लागू किया गया है, जिसका बाद में पूरे जिले में विस्तार किया जाएगा। रेड जोन क्षेत्र के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय में सतीश शर्मा और हितेश गुप्ता को विशेष कोविड 19 ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें