फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आंकड़ा 454 पर पहुंचा, कश्मीर में 397 व जम्मू में 57 पॉजिटिव मामले

Fri, 24 Apr 2020 09:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कश्मीर में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों का आना जारी है। शुक्रवार को कश्मीर में और 27 पॉजिटिव मामले सामने आए। जम्मू संभाग में पिछले कुछ दिनों से इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे हैं। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 454 (जम्मू संभाग-57 व कश्मीर-397) तक पहुंच गया है। इसमें जम्मू संभाग में 39 और कश्मीर संभाग में 301 सक्रिय मामले हैं। राहत यह रही कि कश्मीर संभाग में 17 पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने पर छु्ट्टी दी गई। इसमें जिला अस्पताल शोपियां से पांच, स्किम्स सौरा से चार और जीएमसी बारामुला से आठ मरीज शामिल हैं।  इस बीच लखनपुर से लेकर लद्दाख तक लाकडाउन रहा।

विज्ञापन


घाटी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। श्रीनगर के स्किम्स अस्पताल में कुल 869 टेस्ट सैंपल लिए गए थे जिनमें से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। पॉजिटिव पाए गए इन मरीजों में से 9 बांदीपोरा, 5 शोपियां, 4 कुपवाड़ा और 2 बारामुला जिले से संबंध रखते हैं। सीडी अस्पताल से राहत भरी खबर है। शुक्रवार को किए गए 145 टेस्ट में से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। इसके अलावा शोपियां जिले के हिरपुरा गांव के 19 पॉजिटिव मरीजों को शुक्रवार को श्रीनगर के जेएलएनएम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें एक 5 साल की बच्ची और 21 साल का युवक भी शामिल है। बाकी मरीजों की आयु 40 वर्ष से ऊपर है। 

जम्मू कश्मीर में 846 लोग निगरानी में लिए गए
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 846 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना पाजिटिव, उनके संपर्क और विदेश यात्रा करके आने वाले 65722 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 6162 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 340 को अस्पताल में  आइसोलेशन, 260 को अस्पताल में क्वारंटीन और 11970 को घर पर सर्विलांस किया गया। इसमें 46985 लोगों से सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है. अब तक 11764 सैंपलों की रिपोर्ट में 11310 नेगेटिव आई है। जबकि 454 पाजिटिव मामलों में 340 सक्रिय हैं। जम्मू संभाग में अब तक 17 और कश्मीर में 92 लोग रिकवर हो चुके हैं। जम्मू संभाग में 1 और कश्मीर में 4 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन


अब तक 109 मरीज हुए स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी
प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 109 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इनमें कश्मीर संभाग में 92 व जम्मू संभाग में 17 मरीज हैं। शुक्रवार को भी कश्मीर में 17 मरीज ठीक हुए। इनमें पांच जिला अस्पताल शोपियां, चार स्किम्स सौरा और आठ जीएमसी बारामुला से स्वस्थ होने के बाद घर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें