फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः केंद्रीय विश्वविद्यालय में ई-क्लासेज शुरू, छात्रों को ऑनलाइन भेजी जा रही पाठ्य सामग्री

Sat, 21 Mar 2020 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Jammu Central University - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस के चलते ई-क्लासेज शुरू कर दी गई हैं। इसमें विद्यार्थियों को व्हाट्सएप, ई-मेल, स्काइप, एसएमएस आदि के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री दी जा रही है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में अवकाश के चलते विद्यार्थियों को पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। वहीं परीक्षाएं भी आने वाली हैं जिसके चलते प्रशासन ने ई-प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।

सीयू(केंद्रीय विश्वविद्यालय) प्रशासन का कहना है कि 31 मार्च तक यूनिवर्सिटी, स्कूल, कॉलेजों आदि को बंद किया गया है। हालात सामान्य नहीं हुए तो यह तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। विद्यार्थियों के करियर और सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की तरफ से ई-लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें हर तरह के ई-जरनल विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए गए हैं। विद्यार्थी अब घर बैठकर किसी भी किताब को बिना लाइब्रेरी में जाए पढ़ सकते हैं।

विश्वविद्यालय बंद होने से काफी समय से विद्यार्थियों को पढ़ाई में नुकसान झेलना पड़ रहा है। परीक्षाओं तक सिलेबस पूरा करना मुश्किल है। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से पढ़ाई करवाएं।- प्रो. अशोक आइमा, वीसी केंद्रीय विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें