फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Jammu Kashmir: सामने आए कोरोना के 25 नए मामले, 270 हुई संक्रमितों की संख्या

Mon, 13 Apr 2020 05:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में 25 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब कुल मरीजों की संख्या 270 पहुंच गई है। नए संक्रमित मामले कश्मीर संभाग के हैं।

विज्ञापन

इससे रविवार को एक फौजी और एक महिला डॉक्टर समेत 21 नए मरीज सामने आए थे। जिसमें सांबा जिले के सुपवाल गांव में कोरोना वायरस पर रोकथाम के इंतजामों में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 18 मार्च को आगरा से ट्रेन से घर लौटा सैन्यकर्मी 24 दिन बाद सैंपल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने दावा किया है कि सैन्यकर्मी को होम क्वारंटीन रखा गया था। उसकी जांच दो दिन पहले की गई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
सूत्रों ने बताया कि गांव वालों के कहने पर सैन्यकर्मी ने दो दिन पूर्व ही यात्रा इतिहास का फॉर्म भरा था। इसमें निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक घंटे रुकने का भी जिक्र किया गया। टेस्ट पॉजिटिव आने तक यह सैन्यकर्मी कठुआ में चड़वाल से सटे बीरू चक गांव में अपने ससुराल में तीन दिन बिता चुका था।
विज्ञापन


सैन्यकर्मी ने अपने गांव चक राम चंद में किसी की मौत के दसवें पर खाना भी परोसा। इतना ही नहीं, लॉकडाउन के बीच सैन्यकर्मी द्वारा सांबा की कुछ मंडियों, औद्योगिक क्षेत्र सिडको के श्रमिकों और विजयपुर में जरूरतमंदों को राशन वितरण की सूचनाओं से भी हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने अब इस सैन्यकर्मी के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सीएमओ सांबा डॉ. राजिंदर सम्याल ने कहा कि सैन्यकर्मी होम क्वारंटीन था। गांव में पुलिस की उपलब्धता न होने के चलते यह व्यक्ति घर से बाहर जाता रहा। एसएसपी सांबा शक्ति पाठक ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव आए मरीज का गांव सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति विजयपुर भी गया था। इसके संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने के लिए टीमें जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें