राजोरी। वीरवार को 21 नए मामले सामने आने के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 389 पहुंच गई है। एडीसी शेर सिंह के अनुसार वीरवार को जो नए 21 मामले सामने आए हैं उनमें से 3 सुरक्षा कर्मी हैं, जबकि अन्य सभी मामले रेड जोन इलाकों से हैं। रेड जोन क्षेत्रों में लोगों के सैंपल लेने का सिलसिला युद्ध स्तर पर जारी है। जब तक सभी रेड जोन क्षेत्रों से लोगों की सैंपलिंग नहीं हो जाती और उनकी रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक वहां पर सैंपलिंग का सिलसिला जारी रहेगा। उधर राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में लॉकडाउन वीरवार को भी जारी रहा। जिले के बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी, सुंदरबनी और नौशेरा में किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी गई। न ही वाहनों को चलने दिया गया। सिर्फ दवा की दुकानें खुली हैं। संवाद