उधर, एहतियाती तौर पर श्रीनगर शहर में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए पार्क और बाग-बगीचे अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। पर्यटन स्थल पटनीटॉप में भी होटल व रेस्टोरेंट बंद करने के साथ यहां पर्यटकों को न आने की सलाह दी गई है। 31 मार्च तक प्रदेश में ड्राइविंग और लर्नर लाइसेंस के ट्रायल भी स्थगित किए गए हैं।
जम्मू में हाई वायरल लोड से पीड़ित महिला को जीएमसी के आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। मूल रूप से किश्तवाड़ निवासी महिला सऊदी अरब से लौटी थी और पति के साथ बाहु प्लाजा में रह रही थी। राहत की बात है कि उनके पति के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल के अनुसार सऊदी अरब से आया मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इस बीच भगवती नगर क्वारंटाइन वार्ड में मंगलवार को 14 यात्रियों की 14 दिन की निगरानी अवधि खत्म हो रही है। कल इन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।