फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः अर्द्धकुंवारी प्राकृतिक गुफा बंद, हालात सामान्य होने तक वैष्णो देवी धाम की यात्रा न करें

Wed, 18 Mar 2020 01:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी धाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोरोना वायरस के मद्देनजर वैष्णो देवी धाम स्थित अर्द्धकुंवारी प्राकृतिक गुफा को बंद कर दिया गया है। साथ ही अटका आरती को संक्षिप्त कर दिया गया है। गुफा के पास श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से दान पत्र लगाकर भक्तों को बाहर से ही कुछ दूरी से दर्शन करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


साथ ही श्रद्धालुओं से हालात सामान्य होने तक वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित करने की भी अपील की गई है। बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने श्रद्धालुओं से यात्रा पंजीकरण केंद्र, आवास, हेलिपेड टर्मिनल पर उपलब्ध फॉर्म में स्वयं अपनी पूर्व की यात्रा की पूरी जानकारी देने के लिए भी कहा है। कटड़ा में यात्रियों को थर्मल इमेज स्कैनिंग से निकलना अनिवार्य किया गया है।
 
इस बीच श्रीनगर एनआईटी के बाद मंगलवार को जम्मू में आईआईटी और आईआईएम को बंद कर दिया गया है। हॉस्टल खाली करवाकर छात्र-छात्राओं को घर भेजा जा रहा है। मुबारक मंडी डोगरा आर्ट-म्यूजियम और श्रीनगर एसपीएस म्यूजियम को 31 मार्च तक बंद किया गया है। इनकी शोध लाइब्रेरी भी बंद की गई है। सचिवालय में भी आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जम्मू और कठुआ में डीसी दफ्तर में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कार्यालय के बाहर बॉक्स लगाकर लोगों की शिकायतों को लिया जा रहा है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने 25 मार्च तक काम बंद रखने का लिया फैसला

सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ कम करने के मकसद से रामबन में ढाबे-होटल और रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं। अनंतनाग और बारामुला में रेस्टोरेंट, जिम, कोचिंग सेंटर और पार्क अगले आदेश तक बंद रहेंगे। श्रीनगर में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग सेंटर व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए हैं। होटल और कैंटीन भी बंद हैं। कारगिल में धारा 144 लागू की गई है। यहां की बार एसोसिएशन ने 25 मार्च तक काम बंद रखने का भी फैसला लिया है।


अंतरराज्यीय बस सेवा एहतियातन रोकने की तैयारी
मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने ट्रांसपोर्ट यूनियन के साथ बैठक कर कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात के तौर पर अंतरराज्यीय बस सेवा को बंद करने को कहा है। इसके अलावा नियमित जन यातायात वाहन सेवा को संक्रमण मुक्त बनाने, वाहनों में कम सवारियां ले जाने, चालकों और सहचालकों के लिए सेफ्टी किट उपलब्ध करवाने, मास्क व सैनेटाइजर उपलब्ध करवाने को कहा है। बैठक में आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह, जिला उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें