सांबा। अनलॉक होने के बाद लोग कोरोना से बेखबर हो गए हैं। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। लोग बिना मास्क के बाजारों में घूम रहे हैं। दुकानदारों की ओर से भी कोई सावधानी नहीं बरती जा रही है।
कोरोना वायरस की जंग को जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी केंद्र सरकार के मंत्री कोरोना की जंग को जीतने के दावे कर रहे हैं, लेकिन जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं, चिंता का विषय है, लेकिन आम लोग बिलकुल बेखबर होते जा रहे हैं। बाजारों में लोगों का बिना मास्क के घूमना, सामाजिक दूरी का पालन नहीं किए जाने से कैसे कोरोना महामारी को जीत सकेंगे। यही नहीं दुकानदारों की ओर से भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कि जा रहा है। मनियारी हो या कपडे़ की दुकान हर ओर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। जबकि किराना की दुकानों पर भी कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। दस प्रतिशत लोग ही मास्क लगा कर निकल रहे हैं, जबकि अन्य आज भी बिना मास्क के ही बाजारों में घूमते देखे जा सकते हैं। इससे सांबा में भी कोरोना संक्रमण के मामले अधिक आने की आशंका बढ़ रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी दुकानदारों के सैंपल लिए जाएं ताकि क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों का शीघ्र पता चल सके। वहीं मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
------
जिला प्रशान की ओर से सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह आम लोगों के पास जाते समय मास्क जरूर पहनें व सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखें यदि ऐसा नहीं किया गया तो 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा।
-रोहित खजूरिया, उपायुक्त