सांबा। भाजपा कार्यकर्ता संजीव शर्मा ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों में बांटने के लिए सैनिटाइजर महिला मोर्चा की सदस्यों को जिला प्रधान अमर सिंह व जिला प्रधान सोनिया ठाकुर की उपस्थिति में सौंपे। इस मौके पर जिला उपप्रधान अंकुश महाजन, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल कुमार, संतोष भगत, अवतार सिंह, विकास संबयाल, रमा खजूरिया, इंदु वजीर, परवीन लत्ता, रेवा संबयाल आदि भी मौजूद थे। संवाद
-----------------
प्रवासी मजदूरों को न समय पर खाना न अन्य सुविधाएं
विजयपुर। लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर काफी परेशान हैं। उनको न तो समय पर खाना मिल रहा है न ही अन्य सुविधाएं। जम्मू से देविका पुल विजयपुर के पास पहुंचे प्रवासी मजदूरों ने पार्षद राजन शर्मा को बताया कि हम लोगों को अभी तक न तो जाने के बारे में कोई जानकारी है न ही खाना समय पर मिल पा रहा है। हम घर जाना चाहते हैं, मगर सरकार हम पर कोई धयान नहीं दे रही है। पार्षद ने आश्वासन दिया कि उनकी परेशानियों को हल किया जाएगा। संवाद
-------
दो परिवारों के तीन बच्चों ने गुल्लक 2210 रुपये पीएम केयर्स फंड में दिए
अरनिया। कोविड-19 को हराने के लिए मदद करने का जज्बा बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। इसी के चलते बुधवार को क्षेत्र के गांव मारोल के दो परिवारों के तीन बच्चों ने अपनी-अपनी गुल्लक तोड़ कर 2210 रुपये प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दिए। संवाद