सांबा। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बाहर से पैतृक गांव की यात्रा के दौरान लॉकडाउन के आदेश के उल्लंघन के लिए पुरमंडल के एक और व्यक्ति को के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुरमंडल थानांतर्गत आने वाले गांव मंडल, बाड़ी ब्राह्मण के एक व्यक्ति की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पता लगाया, जो एक ट्रक में पुणे से पुरमंडल गया था और उसने अधिकारियों को अपनी यात्रा इतिहास का खुलासा नहीं किया। आरोपी की पहचान गिरधारी लाल पुत्र नारायण दत्त के रूप में हुई। उसे बाड़ी ब्राह्मणा ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग की सहायता से घगवाल में क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया और एफआईआर संख्या 15/2020 यूएस 269/270/188 उसके खिलाफ दर्ज की गई। इसके अलावा बांदीपोरा के दो युवक अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे, उन्हें सांबा से क्वारंटीन सेंटर घगवाल भेज दिया।