सांबा। कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए पुलिस ने अब वीडियो जारी कर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को पुलिस ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें कोरोना को रोकने और बचाव के बारे में लोगों को खास एहतियात बरतने को कहा है। वीडियो में पुलिस ने अपील की है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें, यदि जरूरी न हो तो घरों में ही रहें। घरों में बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखें, किसी को बुखार, जुकाम व खांसी आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस की ओर से उन्हें पूरी सहायता दी जाएगी। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें, आपसी दूरी बनाए रखें। तब जाकर हम कोरोना की जंग को जीत सकेंगे।