आरएस पुरा। सीमा क्षेत्र की एक अग्रणी पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के एक जवान की दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई। उसकी पहचान गणेश कुमार, वर्तमान में बीओपी एएमके आरएसपुरा जिला जम्मू के रूप में हुई है। उसके सीने में दर्द होने की जानकारी होने पर उसे एसडीएच आरएस पुरा में लाया गया, जिसे आगे जीएमसीएच जम्मू के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 32 वर्षीय गणेश कुमार सांबा जिला का रहने वाला था और 2013 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। संवाद