फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक संस्था ने जरूरतमंद लोगों को बांटा राशन

विज्ञापन
सांबा मे राहत बांटते हुए समाजिक संगठन के सदस्य - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कोरोना की रोकथाम में कुछ संस्थाएं लोगों को तो कुछ दूसरे राज्य के लोगों को राशन का वितरण कर रही हैं। लॉडाउन के चलते सांबा में गरीबों का हाथ थामने के लिए कई संस्थाएं व पंच-सरपंच सहित समाजसेवी आगे आए हैं। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। लोगों को बचाने के लिए ही लॉकडाउन का कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल बावा शिवो श्राइन समिति की ओर से नवोदय विद्यालय नड और आरआर फार्म पलाह मोड़ में शिविर लगाकर लोगों में राशन वितरित किया गया। शिविर का आयोजन तहसीलदार अवतार सिंह जसरोटिय व देसराज शर्मा की देखरेख में किया गया। इस मौके पर करीब 350 किलो चावल, 250 किलो आटा जरूरतमंद वर्ग के लगभग 300 लोगों में वितरित किया गया। देश में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से कई गरीब लोग काम पर नहीं जा रहे हैं। उनके घरों में राशन की किल्लत न हो, इस उद्देश्य को लेकर जय बाबा शिवो श्राइन समिति की ओर से लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। देसराज शर्मा अध्यक्ष जय बाबा शिवो श्राइन विकास समिति ने कहा कि लॉकडाउन के चलते बाबा शिवो धार्मिक स्थल के कपाट बंद हैं, जिसके चलते जो लंगर श्रद्धालुओं के लिए लगाया जाता था वह अब प्रभावित लोगों में बांटा जा रहा है। अगर लोगों की सेवा की और जरूरत पड़ी तो समिति प्रशासन से साथ खड़ी रहेगी।
लॉकडाउन से दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को किसी किस्म की परेशानी न हो, इसको लेकर लायंस क्लब ने करीब 111 लोगों में राशन वितरित किया। क्लब के प्रधान पवन वर्मा ने बताया कि सिडको फेज 2, बेड़िया, बाजार व रख अंब टाली में लोगों को खाने योग्य सामग्री वितरित की। चक रामा चंद गुरुद्वारा कमेटी की और सांबा के विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन से प्रभावित स्थानीय लोगों को दाल, चावल व अन्य सामान वितरित किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी लक्की संब्याल, सरपंच रविंदर सिंह लबलू, समलाह के दुकानदार, राजू, रिंकू, कालू, सुनील, पवन, सांबा सोशल क्लब, स्वयंसेवक संघ, बाबा शिवो श्राइन समिति व चक रामा चंद गुरुद्वारा कमेटी, पतंजली योग समिति आदि लोगों जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कई गरीबों में खाद्य सामग्री वितरित की है ताकि लॉकडाउन में कोई परिवार भूखा न रहे और घरों से बाहर न निकले। समाजसेवी लकी संब्याल ने बताया कि उन्होंने करीब 100 परिवारों को राशन वितरित किया।
------
जिले में 2700 मरीज का क्वारंटीन
सांबा। कोरोना वायरस के फैलने से देश भर में लॉकडाउन है। इसके चलते जिले में इस समय 2700 लोगों को अलग-अलग क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। 389 लोगों को उनके घरों में तथा आठ लोग अस्पतालों में हैं।
--------
फोटो- पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा
झुग्गी-झोपड़ी के लोगों की हो रही मदद
विजयपुर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस, संगठन, नगरपालिका, राजनीति, समाजसेवक आदि दूसरे बाहरी राज्य से आए मजदूरों और गरीब परिवारों को राशन वितरित कर रहे हैं। सभी झुग्गी झोपड़ियों में प्रवासी मजदूर और गरीबों को राशन दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस कठिन समय में जब लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं उन्होंने सभी के सहयोग से गरीबों और जरूरतमंद की मदद करने का प्रयास किया है। कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में सामाजिक गड़बड़ी प्रमुख कारण है। लॉकडाउन के कारण बाजार, गली मोहल्लों में सन्नाटा है और पुलिस की तरफ से नाकाबंदी की गई है। इसी के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, जय राम शर्मा ने सरोर में सैकड़ों गरीबों को राशन दिया।
-------
फोटो
भाजपा और आरएसएस ने वितरित किया राशन
बाड़ी ब्राह्मणा। कोरोना वायरस के चलते राशन वितरण का सिलसिला बाड़ी ब्राह्मणा में जारी है। बुधवार को भी क्षेत्र में आरएसएस और भाजपा नेताओं न गरीबों में राशन वितरित किया। भाजपा नेता जयप्रकाश गंगा और सतीश ने गांव छन्नी कार्थोली में लोगों को राशन दिया। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम हमारे विधानसभा क्षेत्र में जारी रहेगी और हर गरीब मजदूर को समय-समय पर राशन की सुविधा दी जाएगी। संवाद
--------
कोरोना की रोकथाम में हर वर्ग दे रहा देश का साथ
रामगढ़। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गरीब अमीर हर वर्ग देश का साथ दे रहा है। इस मुश्किल गढ़ी में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको अपनी दिनभर की रोटी के लिए परेशानी हो रही है। रामगढ़ क्षेत्र की पंचायत केसो मनहासा में सरपंच कुलदीप वर्मा के नेतृत्व में दूसरे राज्य से आए मजदूरों और गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर उनके साथ पंच नरेंद्र शर्मा, पवन कुमार, चुड़मल शर्मा, राकेश वर्मा, बोध राज, अजय रेहान, सैंटी, कस्तूरी लाल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें