फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने पर लोगों की भीड़ नियंत्रित करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
ヤट्रेजरी विभाग के कार्यालय में कार्य करते हुए कर्मीヤ - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरस पुरा/ मीरां साहिब। उप जिला अस्पताल में सुबह 9:00 से 1:00 बजे तक छूट के दौरान पुलिस को कई स्थानों पर लगाए गए नाकों पर लोगों की अधिक भीड़ होने पर नियंत्रित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दिया गया समय कम होने पर अधिक भीड़ हो जाती है। प्रशासन को चाहिए कि सुबह 9:00 से 4:00 बजे का समय निर्धारित करे। ताकि अधिक भीड़ न हो।
विज्ञापन

इस संबंध में आरएस पुरा पुलिस ने मलकीत सिंह व सुखदेव सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी को कोटली राइयां के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह दोनों भाई एक बाइक पर सवार थे, जिसको लेकर पुलिस कर्मियों के साथ नाके पर बहस हो गई। उप जिले में कई स्थानों पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों पर कारों व दोपहिया वाहनों में बैठे लोगों की जांच पड़ताल कर उन्हें आगे जाने दिया गया। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन लोगों की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का पालन कर रहा है। लोगों को चाहिए कि वह अधिक संख्या में बाजारों में न पहुंचें ताकि भीड़ के चलते लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
--------------
उच्च अधिकारी नहीं पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। लॉकडाउन-3 सोमवार को आरंभ होने पर कई सरकारी कार्यालय में पहुंचे कर्मी अपना काम कर रहे हैं। राजस्व विभाग के अधिकतर अधिकारी पहले ही कार्यालय में पहुंच रहे थे लेकिन अब पीएचई, बिजली, नहर, ट्रेजरी, समाज कल्याण विभाग में कर्मचारी कार्य करते नजर आए।
विज्ञापन

अधिकतर विभागों में उच्च अधिकारी नहीं पहुंचे लेकिन कर्मी जरूर पहुंचे। ट्रेजरी विभाग में पहुंचे कर्मी ने बताया कि यहां कई लोग पेंशन के लिए पता करने पहुंच रहे हैं। सरकार द्वारा विशेष तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों को कार्य प्रगति पर रखा गया है ताकि उन्हें समय पर रुपये मिल सकें। नहरी विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब नहरों में पानी छोड़े जाने पर अधिकार अधिकारी नहरों का निरीक्षण करने के लिए निकल रहे हैं। कार्यालय का काम कर रहे हैं। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि अधिकतर कार्यालय खुले हैं और कर्मी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए पाबंदी होने पर जरूर दिक्कतें आ रही है।
फोटो
एसडीपीओ अखनूर ने परगवाल का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा
परगवाल। एसडीपीओ अखनूर अजय शर्मा ने सोमवार को सीमा क्षेत्र परगवाल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य बाजार का चक्कर लगाकर दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए कहा। इस मौके पर चौकी प्रभारी मदन लाल शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से सरकार की तरफ से जारी हिदायतों का पालन करने के साथ-साथ बिना वजह बाहर नहीं निकलने के लिए भी कहा। उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर बाहर निकलने के लिए भी कहा। संवाद
अखनूर ....फोटो..
निजी वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ते नजर आए
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे में सोमवार को लॉकडाउन-3 के बावजूद लोग घरों से बहार आ गए। सड़कों में निजी वाहन सरपट दौड़ते नजर आए। लोगों ने बिना किसी कार्य के ही आवाजाही शुरू कर दी। इसमें सामाजिक दूरियाें का पालन नहीं किया गया। रविवार को लॉकडाउन के दूसरे चरण की अवधि खत्म होने पर कस्बे अखनूर, ज्यौड़िया के दुकानदार में दुकानें खोलने की आस थी। मगर प्रशासन और पुलिस की सख्ती से नहीं खुलीं।
कस्बे में आवाजाही करने वाले वाहन चालकों की पुलिस ने नाके लगा करके पूछताछ की। कई वाहन चालकों को सिटी में दाखिल नहीं होने दिया और लौटा दिया। इस पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जो शाम तक जारी रही। पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कुछ लोगों पर सख्ती से भी पेश आई। कस्बे के निर्दोष चौक, सुंगल मोड़, पुननू चौक पर नाकेबंदी की थी।
एसडीएम गोपाल सिंह, एसडीपीओ अजय शर्मा, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा नाकेबंदी के दौरान मौजूद रहे, और लोगों को लॉकडाउन की हिदायतों का पालन करने के निर्देश देते रहे। उप जिला अस्पताल में भी बड़ी संख्या में मरीज एकत्रित हो गए। एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन में किसी प्रकार की रियायत नहीं दी गई है। पहले की तरह ही लोगों को प्रशासन की हिदायतें का पालन करना होगा।
फोटो
सामाजिक दूरी की उडाई जा रही धज्जियां
विजयपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन चल रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक कर रहा है। उसके बावजूद भी विजयपुर, रामगढ में लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विजयपुर क्षेत्र में लोग इस तरह से घूम रहे हैं जैसे कोरोना का खतरा खत्म हो गया है और यहां सब ठीक-ठाक है। क्षेत्र के हरमन सिंह, रमेश कुमार, तीर्थ राम, अमन कुमार, शुभम सिंह, दीक्षा कुमारी, तरसेम लाल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ मामला दर्ज किया जाए। विजयपुर एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल का कहना है कि जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उन पर चेतावनी के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें