फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने में दिखाई एकजुटता

विज्ञापन
आरएस पुरा कस्वे के वस स्टैंड में खडी वसे - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। कोरोना को हराने में रविवार को जनता कर्फ्यू के साथ सभी वर्ग के लोगों ने एकजुटता दिखाई। उपजिले में पूर्ण रूप से बंद रहने के गांव में भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। इससे दिनभर सड़कें वीरान रहीं। कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का लोगों ने समर्थन किया।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू के तहत कस्बे में मेडिकल स्टोर भी बंद रहे। लोगों ने घरों से बाहर निकलना बेहतर नहीं समझा। हालत यह रही कि कई लोगों ने पड़ोसियों के घर तक आना जाना बंद रखा। जेके पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार की ओर से उठाया कदम कारगर रहा। सेवानिवृत्त हेड मास्टर योगराज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश देने पर देश के लोगों ने जनता कर्फ्यू का पालन किया।
---
सड़कों व नाकों पर दिखे पुलिस कर्मी
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। जनता कर्फ्यू के चलते कई स्थानों पर पुलिस द्वारा लगाए नाकों पर चौराहों पर तारबंदी कर पुलिस मुस्तैद नजर आई। कई नाकों पर दो पहिया व निजी वाहनों को रोक पूछताछ की गई। जिन लोगों को जरूरी कार्य के लिए आनाजाना बताया तो उन्हें आगे भेजा गया। मीरां साहिब में पुलिस द्वारा कई वाहन चालकों के जनता कर्फ्यू के दौरान चलान काट वाहन सीज किए गए। स्कूूटी लेकर बाजार आए सुरेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार मीरां साहिब थाने के बाहर नाका लगा चलान काटे गए वह ठीक नहीं। उन्होंने प्रशासन से पुलिस को लचीला रुख अपनाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

-----
सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण भी दुबके रहे घरों में
आरएस पुरा। अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती गांव में जनता कर्फ्यू का समर्थन करने के लिए परिवार के साथ घरों में दुबके रहे। गांव चंदू चक्क के चौ. कृष्ण लाल का कहना है कि जब भी पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाता रहा तब भी घरों में ही रहकर बचाव करते थे। आज फिर उसी प्रकार के हालत कोरोना वायरस के चलते बने होने पर लोग घरों में रहने का समर्थन कर रहे हैं। गांव अब्दुल्लियां के चौ. अवतार सिंह ने कहा कि कई ग्रामीणों द्वारा मवेशी रखे होने पर शनिवार को ही चारे की व्यवस्था कर ली गई। संवाद
अखनूर.... फोटो.
अखनूर में एसडीएम ने दौरा कर जायजा लिया
अखनूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू पर अखनूर पूरी तरह से बंद रहा। क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद रही। क्षेत्र के सभी कस्बे और सड़कों पर सन्नाटा छा रहा। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने नाके लगा कर आवाजाही बंद की। एसडीएम गोपाल सिंह ने टीम के साथ अनेक जगहों पर दौरा करके जायजा लिया। कस्बे में मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानें भी बंद रहीं। शाम को लोगों ने घरों से कोरोना वायरस की रोकथाम को लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों की हौसला अफजाई के लिए तालियां, घंटी बजा कर किया। इसमें परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रही। संवाद
-----
चोकी चौहरा (अखनूर.)... फोटो..
कस्बे सहित गांवों में भी दुकानें बंद रहीं
अखनूर। चोकी चौहरा में जनता कर्फ्यू के चलते लोग घरों में रहे। कस्बे में वाहनों की आवाजाही बंद रही। लोगों ने घरों से ही कोरोना खत्म करने का समर्थन किया। कस्बे सहित गांवों में भी दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाके लगा कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। लोगों ने घरों की छतों और खिड़कियों से तालियां बजाकर छुटकारा पाने का सर्मथन किया। एसडीएम चंद किशोर शर्मा ने बताया कस्बे सहित गांवों में जनता कर्फ्यू रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें