रियासी। मंगलवार को नगर के वार्ड सात मुस्लिम मोहल्ले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। वहीं मोहल्ले की ओर जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया है।
वार्ड सात में रहनेे वाला परिवार कश्मीर में रिशतेदार की मौत होने पर गत दिनों गया था। वहां से लौटने के बाद उनके सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई है। इसमें परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को कुलगाम से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना आई मिली है। इसके बाद प्रशासन ने तीनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं उनके संपर्क में रहे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर तालाब वाली गली, आरएसएस कार्यालय के पास वाल गली, चौक चबूतरा वाली गली सहित अन्य एक स्थान को सील कर दिया है।