फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के प्रधान, उपप्रधान और पार्षदों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिले म्यूनिसिपल कमेटी (नगर पालिका) के कर्मचारी सहित परिजनों कमेटी प्रधान, उपप्रधान और पार्षदों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद सभी का टेस्ट बुधवार को किया गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर बाद निगेटिव आई है। इससे नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद नगर के वार्ड एक को रेड जोन बना कर सील कर दिया था। इस के साथ ही कुछ क्षेत्रों को वफर जोन घोषित कर पाबंदियां लगाई गई थीं।
नगर निवासी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सभी पार्षदों को होम क्वारंटीन किया गया था। कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने क्वारंटीन केंद्रों पर जा कर काम करने से भी मना कर दिया था उन की मांग थी कि जब तक उन को जरूरी किट्स और सामान उपलब्ध नहीं करवाया जाता है तब तक काम नहीं करेंगे। वहीं, जम्मू भेजे गए कर्मचारी की रिपोर्ट आनी है, जिसका लोग इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें