फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन उड़ी आदेशों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सोमवार को लॉकडाउन 3.0 शुरू होने के साथ ही लोगों ने आदेशों का जमकर उल्लंघन किया। सुबह दस बजे नगर में किराना, फल-सब्जी और दवा दुकानें खुलते ही लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। बस अड्डे से लेकर के बाजार वाले रास्ते पर काफी संख्या में लोग दिखे। इस दौरान किसी ने भी सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा। वहीं, दुकानदार लोगों को अपील करते देखे गए। सूचना मिलते ही डीएसपी बसीम हमदानी और एसएचओ विजय ठाकुर दल बल के साथ बाजार पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। वहीं बेवजह घूम रहे लोगों को घर जाने को कहा गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने बाजार, नई बस्ती गड़ाल की तरफ से बस अड्डे पर जाने वाले मार्ग को मख्य चौक पर बंद कर दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि 17 मई तक नाके को जारी रखा जाएगा। दोपहर को डीसी ने बाजार का दौरा कर बिना अनुमति के खुली कुछ दुकानों को बंद करवा कर चाबियां ले लीं। वहीं, शाम को पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें