फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में चार और लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। सोमवार को जिला रामबन में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी लोग क्वारंटीन थे और सभी का यात्रा इतिहास है। इसी के साथ जिले पॉजिटिव मामलों की संख्या 199 पहुंच गई है, जिनमें से 57 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 142 एक्टिव केस अभी भी रामबन और जम्मू में उपचाराधीन हैं। सोमवार को चार नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने उन्हें क्वारंटीन केंद्र से एंबुलेंस के जरिये कोविड केयर सेंटर पहुंचाया है। उधर, रामबन कस्बा दो दिन बंद रहने के बाद सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाजार को खोलने की अनुमति मिली, जिसके बाद लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें