जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही रिकॉर्ड 215 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 18 साल के युवक समेत 3 की मौत भी हुई है। अब प्रदेश में कुल संक्रमित की संख्या 5098 हो गई है।