फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से कश्मीर में चौबीस घंटे में छह और की मौत, प्रदेश में 330 नए संक्रमित मामले

Thu, 09 Jul 2020 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के कारण छह और लोगों ने दम तोड़ दिया। कश्मीर में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि प्रदेश में यह आंकड़ा 150 पहुंच गया है। इस बीच 330 नए संक्रमित मामले सामने आए, इनमें 59 जम्मू संभाग और 271 कश्मीर संभाग से हैं। राहत यह रही कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 168 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए, इनमें जम्मू संभाग से 38 और कश्मीर से 130 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटे में श्रीनगर में सबसे अधिक 119 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसके अलावा बारामुला में 82, कुलगाम में 4, शोपियां में 4, अनंतनाग में 26, कुपवाड़ा में 18, पुलवामा में 2, बड़गाम में 5, बांदीपोरा में 7, गांदरबल में 4, जम्मू में 2, उधमपुर में 5, कठुआ में 1, रामबन में 2, सांबा में 7, राजोरी में 23, डोडा में 14, रियासी में 2 और किश्तवाड़ में 1 संक्रमित मामला सामने आया है। जम्मू में आए दो मामलों में एक ट्रैवलर और एक स्थानीय मामला है।

प्रदेश में 2358 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 2358 कोरोना के संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 304585 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इनमें 39156 को घर पर क्वारंटीन, 3545 को अस्पताल में आइसोलेशन, 45 को अस्पताल में क्वारंटीन, 46106 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया।
विज्ञापन


इनमें 215584 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 421571 सैंपलों में से 412310 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जम्मू संभाग में 563 और कश्मीर में 2982 सक्रिय मामले हैं। जम्मू संभाग में 1365 और कश्मीर में 4202 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें