फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी सहित पांच को जांच के लिए भेजा गांधीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव करेयाल कालौनी (अला ) में सोमवार को बाड़ी ब्राह्मणा स्थित शीतल पेय बनाने वाली एक कंपनी में काम करने वाले युवक के पॉजिटिव आने से अरनिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को उसके संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मी सहित पांच संदिग्धों को जांच के लिए गांधीनगर अस्पताल भेजा। यहां जांच करने के बाद सभी को जरूरी हिदायतों के साथ घर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वहीं उसके संपर्क में आने वाले दो परिवारों को घर में क्वारंटीन किया गया। क्वारंटीन किए गए दोनों घर संक्रमित के सगे भाई हैं, जबकि पुलिस कर्मी उसका मित्र है। अक्सर उससे मिलता रहता है।
कोरोना के चलते कुछ सामाजिक संगठन कर रही लोगों की सहायता
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में आम लोगों की मदद के लिए कई सामाजिक संगठन आगे आए हैं। कस्बे की सामाजिक संस्था उम्मीद की चेयरपर्सन राखी संबयाल ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से जहां गरीबों की मदद की है, वहीं कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित कर उन्हें मास्क व सैनिटाइजर बांटे हैं। संवाद
विज्ञापन

--------------
शीतल पेय बनाने की कंपनी का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
बाड़ी ब्राह्मणा। शीतल पेय बनाने वाली कंपनी का एक और कर्मचारी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सनद रहे कि तीन दिन से लगातार कंपनी से कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को एक मामला मिलाकर कुल 32 मामले हो गए हैं। 410 में से 300 के करीब कर्मचारियों की रिपोर्ट आ चुकी है। मंगलवार को कोरोना का पॉजिटिव पाया जाने वाला जम्मू के नानक नगर का रहने वाला है। वह बाड़ी ब्राह्मणा के एक होटल में क्वारंटाइन था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें