फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर 25 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 25 लोगों ने शुक्रवार को वायरस को मात देकर अस्पताल से छुट्टी पाई।
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 25 लोगों ने शुक्रवार को वायरस को मात देकर अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घर का रुख किया। नोडल अधिकारी डॉ. जावेद चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना से संक्रमित हुए 25 लोगों को करीब तीन सप्ताह पहले जीएमसी में भर्ती करके उपचार शुरू किया गया था।
विज्ञापन

जीएमसी के डॉक्टरों के अथक प्रयास, मरीजों के दृढ़ विश्वास के चलते वह सभी करोना को मात देकर स्वस्थ हुए और शुक्त्रस्वार को उन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों ने जीवनदान का श्रेय जीएमसी के डॉक्टरों और जिला प्रशासन को देते हुए कहा कि डॉक्टरों की मेहनत उनकी प्रेरणा के साथ वह ठीक हो पाए हैं और उन्हें नया जीवन मिला है। उन्होंने खुदा का शुक्र अदा करते हुए अन्य लोगों से भी प्रार्थना की कि वे डरे नहीं, घबराए नहीं, बल्कि प्रशासन की हिदायतों का पालन करें। घरों में रहें और अपने व परिवार को सुरक्षित रखें।
स्वस्थ हुए लोगों को घर रवाना करने के लिए जीएमसी पहुंचे एडीसी ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि अच्छे पल हैं कि एक साथ 25 मरीजों ने पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से कोविड-19 को हराया। डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय काम किया। फूलों की वर्षा करके घर भेजना, उनके चेहरे पर खुशी से लगता है की कोरोना से सफलतापूर्वक लड़ना और घर जाना असली खजाना है। बता दें कि अब तक राजौरी में कोरोना के 80 पॉजिटिव मामलों में से 40 को पूरी तरह से ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें