म्युनिसिपल कमेटी जयौडियां ने पुलिस थाने व अस्पताल को किया सेनीटाइज
अरनिया। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच अरनिया स्वास्थ्य विभाग की टीम कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती। आए दिन चार पांच कोरोना संदिग्धों को जांच के लिए जम्मू के गांधीनगर अस्पताल ले जाया जा रहा है। मगर सोमवार को मात्र संदिग्ध मिलने पर अकेले को ही जांच के लिए जम्मू स्थित गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया।
टीम के अनुसार कोरोना में जरा भी रिस्क नहीं लेना चाहते। सीमावर्ती निवासी टलाड़ निवासी यह व्यक्ति रविवार को ही आंध्र प्रदेश से अपने घर लौटा है, जिसे बिना किसी अड़चन के एंबुलेंस से ले जाया गया और जांच के बाद इसे 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।
-------------------
म्यूनिसिपल कमेटी ने थाने व अस्पताल को किया सैनिटाइज
ज्यौड़ियां। जम्मू संभाग के अखनूर क्षेत्र के ज्यौड़ियां में सोमवार को म्यूनिसिपल कमेटी ने अस्पताल व थाने को सैनिटाइज किया। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवा जो पिछले दिनों दिल्ली जमात में शामिल हुआ था। वह वापस अपने गांव खौड़ आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए ज्यौड़ियां में उसे कब्जे में ले लिया। प्रशासन के निर्देश पर उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया। इससे पहले युवक को पुलिस चौकी व पीएचसी ले जाया गया। इसके चलते दोनों स्थानों को म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों की तरफ से सोमवार को सुबह पहले सैनिटाइज किया गया। उसके बाद कामकाज चलाया गया। लोग म्यूनिसिपल कमेटी के हर एक सदस्य को कोरोना योद्धा के रूप में देखते हैं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में दिन रात एक कर सेवाएं दी हैं। उनको सलाम कर रहे हैं। संवाद